मऊ, जुलाई 8 -- Mau News: नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकास खण्ड बड़रांव की ग्राम पंचायत नदवासराय में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाजार नदवासराय धोबी मोहल्ला, इंटर कॉलेज के समीप जमा कचरा साफ किया गया तथा नालियों की सफाई कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की गई। साथ ही आस-पास जमा कूड़ा-कचरा हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, घरों और आस-पास जलभराव नहीं होने देने तथा मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत जितेंद्र यादव ग्राम विकास अधिकारी राजेश जायसवाल एवं ग्राम प्रधान शमशाद बाबा ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नियमित साफ-सफाई और जन सहभागिता आवश्यक है। अभियान में स...