मऊ, सितम्बर 27 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शासन की मंशा के अनुरूप 17 सितम्बर से आगामी 17 अक्तूबर तक नगर पालिका परिषद द्वारा 'स्वच्छता ही सेवा' एवं 'सेवा संकल्प' अभियान के अंतर्गत 157 घण्टों पर आधारित स्वच्छता लक्षित इकाईयों (सीटीयू) की विशेष सफाई के लिए महा सफाई अभियान जारी है। इस क्रम में शनिवार को भी शहर के कई स्थानों पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। श्री शीतला माता धाम के समीप स्थित एक तालाब के चारों ओर उगी झाड़ियों की सफाई का कार्य किया गया। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि सफाई अभियान की सफलता के लिए सभी की सामूहिक सहभागिता जरूरी है। 'स्वच्छता ही सेवा' और 'सेवा संकल्प' के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और सभी की सामूहिक सहभागिता से स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर के निर्माण का प्रयास पालिका द्वार...