मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: मऊ, (चंद्रशेखर श्रीवास्तव)। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के जनपद आगमन पर गुरुवार को समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर कैम्प कार्यालय पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में व्यापारियों की वर्तमान समस्याओं, संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी व्यापारी संवाद कार्यक्रमों तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही साथ व्यापारियों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा प्रदेश के व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज व्यापारियों के...