Mau News: सड़क की स्थिति खराब, गुहार लेकर कलक्ट्रेट पहुंची बच्ची
मऊ, अगस्त 31 -- Mau News: मऊ,संवाददाता। कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर सोमवार को एक सात साल की बच्ची समरा नाज अपने मोहल्ले की खराब सड़क की समस्या को लेकर पहुंच गई। पहली कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा समरा नाज ने अपने परिजनों के साथ डीएम आनंद वर्धन को ज्ञापन सौंप गुहार लगाई। मासूम बच्ची ने कहा कि डीएम अंकल स्कूल जाते समय रास्ता बेहद खराब होने के कारण उसे आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। खराब सड़क के चलते कई बार उसे चोट भी लग जाती है। वहीं, रास्ते की स्थिति के कारण उसकी स्कूल ड्रेस भी गंदी हो जाती है, जिसके चलते उसे स्कूल में डांट सुननी पड़ती है। सड़क को बनवा दीजिए ना। डीएम आनंद वर्द्धन ने बच्ची को ध्यान से सुना और जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। साथ ही मन लगाकर पढ़ने के लिए हौशला बढ़ाया।
समस्या की पृष्ठभूमि नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.