मऊ, अगस्त 30 -- Mau News: घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर में रामजीत चौहान को पारिवारिक विवाद को लेकर गुरुवार की दोपहर उसकी बहन ज्योति एवं गीता ने गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित रामजीत चौहान की तहरीर पर सगी बहनों सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...