मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला कोडरा में सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महिला की मौत से परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। इस घटना में अभी मायके पक्ष से किसी प्रकार की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय शोभा पत्नी अवनीश जिसकी शादी नवंबर 2024 में हुई थी। दोनों के बीच सात माह का एक बच्चा भी है। सोमवार की सुबह विवाहिता का किसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते वह काफी परेशान थी। इसी बीच उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर पंख...