मऊ, अगस्त 11 -- Mau News: अमिला, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत अमिला के सोनकर बस्ती निवासी गोरेलाल सोनकर की मंगलवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाबत परिजनों ने बैंककर्मियों पर लोन की रकम वसूली का दबाव बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। स्थानीय दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अमिला सोनकर बस्ती निवासी गोरेलाल सोनकर की तबीयत अचानक मंगलवार की शाम को खराब हो गई और परिजनों के अनुसार हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि लोन की रकम कुछ दिनों पूर्व बैंक मित्र लेकर फरार हो गया था। बैंक की तरफ से लगातार वसूली का दबाव गोरे लाल सोनकर के ऊपर दिया जा रहा है। इसी दबाव के कारण उनकी मौत हो गई है। अपर पुलिस अधीक्...