मऊ, अगस्त 14 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को दोहरीघाट स्थित संत रविदास मंदिर के होने वाले जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। यह कार्य नगर विकास विभाग की वंदन योजना के अंतर्गत लगभग एक करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह स्थल भव्य एवं सुंदर संत रविदास मंदिर के रूप में विकसित होगा और क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों के लिए आस्था एवं प्रेरणा का प्रमुख केंद्र बनेगा। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि संत रविदास जैसे महान संत-महापुरुष के मंदिर का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह भी पढ़ें- Mau News: संत रविदास मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, शिलान्यास आज यह ईश्वर की कृपा है कि मुझे संत रविदा...