मऊ, अगस्त 13 -- Mau News: दोहरीघाट। संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा 14 अगस्त को दोहरीघाट भ्रमण के दौरान संत रविदास जी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह समरसता संकल्प अभियान में भी प्रतिभाग करेंगे। दोहरीघाट स्थित संत रविदास जी मंदिर का जीर्णोद्धार नगर विकास विभाग की वंदन योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। इस कार्य पर लगभग 1 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत आएगी। मंदिर के जीर्णोद्धार से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही इस महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक स्थल को और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: संत शिरोमणि गुरु रविदास के मिट्टी-कलश का स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...