Mau News: संचारी रोगों की रोकथाम को घर-घर सर्वेक्षण पर जोर
मऊ, अक्टूबर 13 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। संचारी रोगों की रोकथाम और संभावित मरीजों की पहचान के लिए चल रहे अभियान में लापरवाही नहीं चलेगी। एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के प्रभावी संचालन को लेकर सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में जनपदीय अंतरविभागीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें सीएमओ ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दोपहर 12 बजे हुई बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सीडीपीओ, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अधिकारी तथा बेसिक शिक्षा, सिंचाई और कृषि विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान विभागवार कार्यों की समीक्षा कर आपसी समन्वय से अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य चिकित्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.