मऊ, जुलाई 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर के दक्षिण टोला महरनिया स्थित श्री हनुमान मंदिर में शनिवार को श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट एवं श्री नर्मदेश्वर शिवालय परिवार के सौजन्य से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी देवताओं के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति ने संगीतमय शैली में सुंदरकांड का पाठ प्रस्तुत किया। पूरे वातावरण में जय श्रीराम एवं जय बजरंगबली के जयघोष गूंजते रहे, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। अखिलेश यादव तथा महेंद्र यादव ने भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सुंदरकांड पाठ का श्रवण तथा श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: योगिनी एकादशी पर हुआ संगीतमय सुन्दर कांड पाठ इस अवसर पर श्री हनु...