Mau News: संगठन की मजबूती बूथ स्तर की सक्रियता से संभव
मऊ, सितम्बर 3 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी मंडल करहा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक गुरुवार को मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के देवसीपुर स्थित आवास पर आयोजित हुई। बैठक में मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी तथा बूथ समितियों के सत्यापन कार्य की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर की सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समयबद्ध तरीके से सत्यापन कार्य पूर्ण करने और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: भाजपा: बूथ अध्यक्ष एवं समितियों का सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.