मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सितंबर माह के अंत में कामन कोल्ड वायरस तेजी के साथ फैल रहा है। जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पताल, सीएचसी, पीएसची पर प्रतिदिन औसतन संक्रामक बीमारियों से ग्रसित होकर 800 से लेकर 1000 मरीज अपना उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। सबसे ज्यादा सर्दी, खांसी, बुखार, गलसुआ, चिकनगुनिया से ग्रसित मरीज आ रहे हैं। संक्रामक बीमारी से ग्रसित मरीजों को सही होने में कम से कम दो हफ्ते का समय लग जा रहा है। मंगलवार को भी जिला अस्पताल समेत सीएचसी, पीएचसी पर आठ सौ से अधिक विभिन्न संक्रामक बीमारियों से ग्रस्त मरीज अपना उपचार कराने के लिए आए। तापमान में गिरावट के साथ मौसम परिवर्तन के साथ संक्रामक बीमारियों का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ना शुरु हो गया है। लोगों को बुखार के साथ ही जोड़ों में दर्द की शिकायत भी हो रही है। मंगलवार...