मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: मऊ,संवाददाता। शिव आराधना के पावन माह सावन में जिले के पौराणिक मंदिरों में सुबह से ही अस्था का ज्वार उमड़ रहा है। बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज रहें है। शनिवार को मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने क्रम से वेलपत्र, दूध, फल, धतूरा आदि अर्पित कर पूजन किया। इस मौके पर मंदिरों और आश्रमों में रुद्राभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए। शनिवार को जिले के शिवालयों में भोलेनाथ के पूजन एवं जलाभिषेक के लिए सुबह से ही आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने कोपागंज स्थित गौरीशंकर मंदिर, गोंठा स्थित श्री झारखंडी शिव मंदिर सहित शिवमंदिर फरसरा खुर्द में पहुंचकर बेलपत्र, मिष्ठान्न आदि अर्पित कर भगवान शिव का पूजन एवं जलाभिषेक किया। गोंठा रामशाला स्थित आस्था के केंद्र हनुमान गढ़ी के पंचमुखी शिव मंदिर पर बेल प...