Mau News: शॉर्ट सर्किट से शृंगार की दुकान में लगी आग, आठ लाख का सामान राख
मऊ, नवम्बर 10 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। दीवाली की देर रात मुसरदह मोड़ स्थित एक श्रृंगार की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा करीब सात से आठ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मुसरदह निवासी दुकान संचालक इंद्रसेन यादव दुकान की लाइट चालू छोड़कर घर चले गए थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से आग की लपटें और धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने फोन कर उन्हें सूचना दी। जब तक दुकानदार मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान का काफी सामान जल चुका था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बर्रा-8 में शार्ट सर्किट से मोबाइल-इलेक्ट्रानिक्स दुकान में लगी आग स्थानीय लोगों ने समरसेबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दुकानदार ने फायर सर्विस विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.