Mau News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, एक लाख का नुकसान
मऊ, जुलाई 15 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला काजी टोला स्थित एक इलेक्ट्रिक की दुकान में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा बिजली का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। मोहल्ला ढिह भिट्टी निवासी रवि काशकार की इलेक्ट्रिक की दुकान मुहल्ला काजी टोला में है। रात के समय दुकान बंद थी। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से दुकान के अंदर आग लग गई। आस-पास के लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख दुकानदार को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचा और लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों द्वारा कड़ी मस्कत से लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि आग से दुकान में रखा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.