मऊ, अक्टूबर 22 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। उप्र विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार यानी आज को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद वर्द्धन की देखरेख में कलकत्ते परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो गई। वहीं जिले के 5131 शिक्षक मतदाता नौ ब्लॉक मुख्यालयों और मऊ नगरपालिका कार्यालय समेत 10 मतदान केंद्रों पर अपने मत का प्रयोग करेंगे। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बैलेट पेपर से मतदान होगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मौजूदा सदस्य का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त होने के कारण होने वाली रिक्ति को भर...