Mau News: शार्ट सर्किट से लगी आग, उपकरण जले
मऊ, सितम्बर 25 -- Mau News: मऊ। विकास भवन स्थित जिला सूचना कार्यालय में शुक्रवार की भोर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जलने की सुगंध आने पर रात में पहरा दे रहे गार्डों को जानकारी दी। जिसके बाद आनन-फानन में कार्यालय खोलकर बिजली काटी गई। जिला सूचना अधिकारी धनपाल सिंह ने बताया कि रात में बारिश के साथ बिजली चमकने से शार्ट सर्किट होने की बात सामने आई है। ज्यादा नुकसान नही हुआ है। सिर्फ एक कम्प्यूटर सेटअप, इन्वर्टर समेत अन्य बिजली उपकरण जल गए है। अगर समय रहते बिजली न काटी जाती तो भारी नुकसान हो सकता था। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बिहार ग्रामीण बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.