मऊ, सितम्बर 2 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शहर क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर 12 बजे के बाद रुक-रुक झमाझम बारिश के बाद एक तरफ जहां लोगों को उमस और गर्मी से निजात मिल गई, वहीं जन-जीवन भी काफी प्रभावित हुआ है। विभिन्न महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर जल भराव के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर क्षेत्र के बिजली विभाग कार्यालय के हाइडिल कॉलोनी, जिला अस्पताल के मुख्य द्वार, मुंशीपुरा ओवरब्रिज दुर्गा मंदिर के पास, सहादतपुरा, बुनाई विद्यालय, बुनकर कालोनी, सिंधी कालोनी, निजामुद्दीनपुरा, हट्ठी मदारी, अस्तूपुरा, बुलाकीपुरा समेत अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर भारी जल जमाव की स्थिति रही। मौसम के मिजाज में नित्य परिवर्तन हो रहे हैं। कभी तीखी धूप तो कभी बारिश के कारण जन-जीवन काफी प्रभावित हो गया है। मंगलवार की दोपहर 12 बज...