मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शरद पूर्णिमा के अवसर पर रोटरी क्लब प्राइड मऊ द्वारा गरबा एवं डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे भारतीय संस्कृति, परंपरा और आपसी सौहार्द की मनमोहक झलक देखने को मिली। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जला कर उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। पारंपरिक संगीत और गरबा-डांडिया की मधुर धुनों पर उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक सुशील अग्रवाल ने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: डांडिया और गरबा नृत्य महोत्सव से महिलाओं ने मोहा मन इ...