मऊ, जुलाई 8 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद, राहुल कुमार राय। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत मझवारा बाजार स्थित अदरी मधुबन शहीद मार्ग के किनारे प्राथमिक विद्यालय के पास एक मोटर रिपेयरिंग सेंटर के शटर का ताला काटकर मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने दो लाख रुपये मूल्य के तांबे के तार सहित दो हार्स पावर के मोटर व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह टहलने निकले राहगीरों ने दुकान का शटर खुला देखा तो दुकानदार को सूचना दी। दुकानदार की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। चोरी की बढ़ती घटनाओं से बाजार वासियों व व्यापारियों में भय का माहौल है।स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत मझवारा निवासी सर्वजीत गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता की मझवारा बाजार स्थित अदरी मधुबन शहीद मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के पास मोटर रिपेयरिंग व मोटर वाइंडिंग की दुकान है। ...