Mau News: व्यापारियों का उत्पीड़न एवं शोषण नहीं होगा बर्दाश्त : डॉ.राम गोपाल
मऊ, अगस्त 25 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद मऊ के तत्वावधान में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष डॉ.राम गोपाल गुप्त के नेतृत्व में जनपद की सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी मंजूषा सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों का किसी भी स्थिति में उत्पीड़न एवं शोषण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को व्यापारियों के साथ शालीनतापूर्ण एवं मित्रवत व्यवहार करना चाहिए, जिससे व्यापारी और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी मंजूषा सिंह तथा उपस्थित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा किसी भी स्थिति में व्यापारियों का अनावश्यक शोषण एवं उत्पीड़न नहीं किया जाएगा और नियमों के अनुरूप पारदर्शी एवं स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.