मऊ, जुलाई 8 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। डीसीएसकेपीजी कालेज में मंगलवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ सत्रारम्भ हुआ। महाविद्याल के प्राचार्य प्रोफेसर शर्वेश पाण्डेय तथा महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने ज्ञान की अधिष्ठात्रि देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा का विधिवत पूजन अर्चन किया। प्राचार्य प्रोफेसर शर्वेश पाण्डेय ने कहा कि सनातन धर्म के अनुसार ज़ब भी हम कोई नया कार्य प्रारम्भ करते है तो हम उसकी शुरुआत अपने ईष्ट की पूजा अर्चना व प्रार्थना के साथ प्रारम्भ करते हैं। इसी कामना के साथ सत्र के प्रथम दिन की शुरुआत किया गया। प्रार्थना की गई कि यहां से शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र देश दुनियां में नाम रौशन करें। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रो. कंचन राय, वरिष्ठ प्रो.चंद्रप्रकाश राय, वरिष्ठ प्रो. जियाउल्लाह, डॉ.राम प्रताप मिश्र डॉ. आकांक्षा ...