मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: चिरैयाकोट। नगर के इस्माइल नगर मुहल्ला निवासी 80 वर्षीय रामपलट सिंह मंगलवार की सुबह से लापता हैं। जिनके परिजनों ने काफी तलाश किया, परंतु कहीं पता नहीं चला। इस बाबत बुधवार को लापता वृद्ध के पुत्र चंद्रप्रकाश सिंह ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर खोज जारी कर दी है। चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह परिवार में किसी सदस्य को कुछ नहीं बता कर घर से कहीं चले गए थे। काफी देर तक पिता के घर वापस नहीं आने पर खोजबीन शुरू कर दिए। परंतु कहीं भी पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...