Mau News: वृद्धा और विधवा पेंशन को लेकर लोगों ने डीएम को सौंपा मांग पत्र
मऊ, अगस्त 12 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिले में वृद्धा और विधवा पेंशन के भुगतान में देरी और उम्र प्रमाण पत्र जोड़ने की तकनीकी समस्या को लेकर बुधवार को दर्जनों लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। किसान नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में लोगों ने जिलाधिकारी आनंद वर्धन को पत्रक सौंपकर पेंशन से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। जनपद में लगभग 89844 वृद्धा पेंशन लाभार्थी हैं, जिनमें से केवल 57016 लाभार्थियों को ही पेंशन भेजी गई है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में लाभार्थियों को सात माह से अधिक समय से पेंशन नहीं मिली है। विधवा पेंशन के भुगतान में भी समयबद्धता न होने की शिकायतें सामने आई हैं। लाभार्थियों ने बताया कि जिन वृद्धा पेंशन लाभार्थियों के आधार कार्ड में दर्ज उम्र कम है, उनसे परिवार रजिस्टर की नकल अथवा हाईस्कूल प्रमाणप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.