मऊ, नवम्बर 26 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्य की अब तक की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने 17 नवंबर 2026 से प्रारंभ हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अब तक प्राप्त 11,035 आवेदनों एवं किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए इसमें और तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर से 24 नवंबर तक जनपद में कुल 11,035 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिनमें फॉर्म-6 के 7,656, फॉर्म-7 के 1,098 तथा फॉर्म-8 के 2,281 आवेदन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में 21 एवं 22 नवंबर को विशेष...