मऊ, अगस्त 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला अनुसरण समिति की बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय स्थित सभागार में हुई। बैठक में स्कूल चलो अभियान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को अगले 10 दिनों में विशेष अभियान चलाकर गत वर्ष से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विद्यालय निरीक्षण की समीक्षा विद्यालय निरीक्षण की समीक्षा में कई सीडीपीओ द्वारा निर्धारित लक्ष्य से कम निरीक्षण किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को खराब प्रदर्शन करने वाले सीडीपीओ के विरुद्ध कार्रवाई तथा विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करने के निर्देश दिए। विद्यालयों में किचन गार्डन की समीक्षा में बताया गया कि उपलब्ध कराए गए सभी 774 विद्याल...