मऊ, जुलाई 18 -- Mau News: मऊ,संवाददाता। मुहम्मदाबाद हलीमाबाद से भूसवा और चिरैयाकोट क्षेत्र को 33 केवी लाइन के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों उपकेंद्रों के लिए एक ही 33 केवी लाइन होने के कारण बढ़ते विद्युत भार से आए दिन ब्रेकडाउन की स्थिति बन रही है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि चिरैयाकोट के लिए अलग 33 केवी लाइन का निर्माण पहले ही हो चुका है, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते उसे अब तक मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया है। इसके कारण लगभग हर सप्ताह या 10 दिन के अंतराल पर रात में 5 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि नई 33 केवी लाइन को शीघ्र जोड़ दिया जाए तो भूसवा और चिरैयाकोट दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु हो ...