मऊ, जुलाई 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार की देर शाम कैंप कार्यालय पर कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली तथा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड आधारित राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई।

बैठक की समीक्षा बैठक में हुई समीक्षा के दौरान व्यापार कर, खनन एवं विद्युत देय विभाग की अपेक्षाकृत कम वसूली पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं बैठक में अनुपस्थित पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में विशेष रूप से खनन विभाग में मई माह की तुलना में जून माह में कम वसूली पाए जाने पर उन्होंने खनन निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। अवैध खनन के विरुद्ध सघन अभियान चलाने तथा आवश्यकता पड़ने पर उप जिल...