Mau News: विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से करें संपर्क
मऊ, नवम्बर 1 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में रविवार को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार यादव द्वारा किया गया। शिविर में 44 सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर लाभार्थियों को मंच पर प्रमाण-पत्र एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए गए। लाभ वितरण के अंतर्गत ट्राइसाइकिल एवं लैपटॉप प्रदान किए गए। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने आमजन से विधिक समस्याओं के समाधान एवं नि:शुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: प्रत्येक पात्र व्यक्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.