मऊ, अगस्त 29 -- Mau News: रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में विकासखंड रानीपुर स्थित ग्रामीण स्टेडियम फतेहपुर में वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ग्रामीण स्टेडियम फतेहपुर में अभ्यासरत बच्चों को दैनिक अभ्यास के लिए एक वॉलीबॉल पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई。 यह भी पढ़ें- Begusarai News: ग्रामीण स्तर से जिला स्तर तक खेल एवं खिलाड़ियों को खेल के प्रति जागरूक किया जाएगा: डीएमप्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता में ग्रामीण स्टेडियम फते...