Mau News: वलीदपुर में अब टोकन के माध्यम से होगा मूर्ति विसर्जन
मऊ, अक्टूबर 22 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था को सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए अब टोकन प्रणाली लागू की जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत मूर्ति विसर्जन करने वाले पूजा समितियों के पदाधिकारियों को टोकन दिया जाएगा। इसके माध्यम से विसर्जन का क्रम निर्धारित किया जाएगा, जिससे घाटों और निर्धारित स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। नई व्यवस्था लागू होने से मूर्ति विसर्जन के दौरान होने वाली अव्यवस्था पर अंकुश लगाने और सभी समितियों को निर्धारित क्रम में विसर्जन कराने का अवसर देने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। यह भी पढ़ें- Jahanabad News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.