मऊ, सितम्बर 7 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में जेल में निरुद्ध बंदियों के सम्वन्ध में अधिकार प्राप्त समिति की बैठक की गयी। बैठक में अधिकार प्राप्त समिति से संबंधित विभिन्न प्रकरण पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया व दिशा निर्देश जारी किये गये। इसके अतरिक्त 12 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम बाकर शमीम रिजवी ने संबंधित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्तागण एवं पक्षकारों से अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...