मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। आगामी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'वोट बचाओ-देश बचाओ' महारैली की तैयारियों एवं एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। राजीव गांधी महिला पीजी कॉलेज में आयोजित इस बैठक में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ.रघु शर्मा तथा पूर्व विधायक भगवती प्रसाद शामिल हुए। डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में वोट जनता की सबसे बड़ी ताकत और उसकी आवाज है। यदि मतदाता सूची में अनियमितताओं या मताधिकार से वंचित किए जाने की शिकायतें सामने आती हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच और समाधान सुनिश्चित करना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: वोट की सुरक्षा के लिए दिल्ली में जुटेंगे कांग्रेसी उन्होंने भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया मे...