Mau News: लेखपाल संघ के मंत्री चुने गए बृजेश का किया स्वागत
मऊ, जुलाई 31 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, उपशाखा मधुबन के मंत्री पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण सौहार्द पूर्ण तरीके संपन्न हुआ। चुनाव में बृजेंद्र कुमार गोंड़ को सर्वसम्मति से निर्विरोध मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। बताते चले कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा मधुबन के तत्कालीन मंत्री चेतन चौहान का गाजियाबाद प्राधिकरण में समायोजन हो जाने के बाद से मंत्री का पद रिक्त चल रहा था। चुनाव अधिकारी मुहम्मदाबाद तहसील अध्यक्ष अनिल यादव व विवेक कुमार राय की देखरेख में संपन्न हुआ। निर्वाचन में बृजेंद्र कुमार गोंड़ के नाम पर सभी लेखपालों ने सहमति जताई, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। उनके निर्वाचित होने पर उपस्थित लेखपालों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया तथा सफल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.