मऊ, अक्टूबर 10 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के तीन बैराज से छोड़े गए तीन लाख क्यूसेक पानी से सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। जिससे उफान आने की आशंका बनी हुई है। जलस्तर में हो रही वृद्धि से तटवर्ती गांवों में दहशत व्याप्त है। बढ़ते जलस्तर को लेकर सिंचाई विभाग भी चौकन्ना हो गया है। बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। इस समय नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 35 सेमी नीचे बह रहीं है। घटते जलस्तर से जहां लोगों ने राहत की सांस ली थी। वहीं अब खतरा फिर से बढ़ने लगा है। उधर, बाढ़ खंड आजमगढ़ के कार्यक्षेत्र में नईबाजार के सरहरा पूरवे में सरयू नदी की कटान तेजी से जारी है। इसके बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर अब तक नहीं पहुंचा है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यह भी पढ़ें- M...