मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बैराजों से छूटे लाखों क्यूसेक पानी से सरयू नदी का जलस्तर रविवार की शाम चार बजे चेतावनी बिंदु के 60 सेमी ऊपर पहुंच खतरे के निशान को छूने को बेताब दिख रहा है। बीते 24 घंटे में तीन सेमी की जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। नदी इस समय खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 30 सेमी नीचे प्रवाहित हो रही है। जलस्तर तेजी से बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में लोगों में बाढ़ का भय साफ झलकने लगा है। वहीं जलस्तर में उतार और चढ़ाव के चलते कई स्थानों पर नदी रुक-रुककर कटान कर रही है। उधर, भारत माता मंदिर और शवदाह स्थल पर दबाव बढ़ता जा रहा है, जिससे कटान का खतरा बढ़ गया है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो शनिवार को नदी का जलस्तर 69.57 मीटर पर था। जो रविवार को बढ़कर 69.60 मीटर पर पहुच गया। जबकि गौरीशंकरघाट पर खतरा बिंदु 69.90 मी...