Mau News: लरेवां में शराब की दुकान का विरोध जारी, बैरंग लौटे अफसर
मऊ, जुलाई 3 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लरेवां में प्रशासन द्वारा कम्पोजिट शराब की दुकान की मंजूरी के विरोध को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसके मद्देनजर शुक्रवार को उप जिलाधिकारी, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना सहित जिला आबकारी अधिकारी मऊ आबकारी निरीक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को मानक के तहत विधिक तरीके से दुकान खुलना बताया और जिला प्रशासन के निर्णय को सही ठहराया। परंतु आक्रोशित ग्रामीण शराब दुकान खोलने के विरोध में अड़े रहे। जिसके बाद अधिकारी दुकान खुलना उचित बताते हुए बैरंग लौट गए। जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार की शाम उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, सीओ शीतला प्रसाद और जिला आबकारी अधिकारी मो. असलम की टीम ग्राम लरेवां में पहुंची। गांव में खोली जा रही कम्पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.