Mau News: रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
मऊ, अगस्त 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग के पास मंगलवार को रोडवेज बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दिया। गंभीर अवस्था में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही पुलिस टीम बस चालक को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा अगरपुर निवासी 20 वर्षीय संदीप चौहान मंगलवार की दोपहर स्कूटी पर सवार होकर अपने घर से भीटी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास सड़क पार कर रहे स्कूटी सवार युवक को रोडवेज बस चालक ने टक्कर मार दिया। रोडवेज बस की टक्कर के बाद स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.