मऊ, जुलाई 3 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में रोडवेज बस अड्डा बनाए जाने की मांग को लेकर भाजपा की पूर्व प्रत्याशी पूनम सरोज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री से मुलाकात की। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि चिन्हित होते ही अस्थायी रोडवेज बस अड्डा बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। भाजपा नेत्री पूनम सरोज ने कहा कि मुहम्मदाबाद गोहना में रोडवेज बस अड्डा नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बसों के आगमन, प्रस्थान और गंतव्य की सही जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है तथा दुकानदारों से पूछताछ करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा...