मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। युवाओं के माध्यम से सामाजिक क्षेत्र में अपनी अच्छी गतिविधियों के लिए जानी जाने वाली संस्था रोटरेक्ट क्लब प्राइड द्वारा शहर के हमारा मऊ सेल्फी प्वाइंट पर सीटिंग बेंच लगाया गया। जिसका लोकार्पण वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व रोटरेक्ट चेयरपर्सन राकेश गर्ग व डिस्ट्रीक गवर्नर रीजनल हेड जितेन्द्र राखोलिया ने किया। वरिष्ठ रोटेरियन राकेश गर्ग ने कहा कि रोटरेक्ट महज एक संगठन नहीं बल्कि युवाओं को उनके सामाजिक दायित्व का बोध कराता है। रोटरेक्ट अपने आप में एक प्रयोगशाला है, जहां युवा स्वयंसेवक निखरते हैं। रोटरेक्ट प्रेसिडेंट वेदांत वर्मा ने कहा कि हमारा मऊ सेल्फी प्वाइंट के पास काफी लोग टहलने आते हैं। वहीं मंदिर तक आने जाने वालों में बुजुर्ग व महिलाएं भी होते हैं। इस स्थान पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था देने से ल...