मऊ, सितम्बर 20 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सरस्वती इण्टर कॉलेज सुल्तानपुर में रोटरी क्लब की तरफ से नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच और ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 70 मरीजों की जांच किया गया, इसमें 18 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। इन चयनित मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण और ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष सचिन्द्र सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब समाज सेव के लिए सदैव प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र उपचार उपलब्ध कराने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा नेता अशोक सिंह, रोटरी क्लब के पदाधिकारी डॉ. एके सिंह, सुरेन्द्र यादव, डॉ. एम असलम आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...