मऊ, जुलाई 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। रैकवारडीह गांव के ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उप निदेशक चकबंदी को ज्ञापन सौंपकर अब तक की पूरी प्रक्रिया रद्द कर विधिसम्मत तरीके से दोबारा कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रक्रिया दोबारा शुरू होने के बाद न तो गांव का स्थलीय सर्वे कराया गया और न ही नियमानुसार पर्चा-5 का वितरण हुआ। किसानों को भी इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। उनका कहना है कि चकबंदी विभाग ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना मनमाने ढंग से चक आवंटित कर पर्चा-23 वितरित करने का प्रयास किया, जो पूरी तरह अवैध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...