मऊ, जुलाई 4 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। ग्रीष्म कालीन जल सेवा का आयोजन के क्रम में शनिवार को भी मऊ रेलवे जंक्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ द्वारा रेल यात्रियों को शीतल जल पिलाया गया। भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ वाराणसी शाखा मऊ में सुभाष ग्रुप एवं स्वरूप रानी गाइड ग्रुप के कुल 13 स्काउट एवं गाइड्स स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनों में बैठे रेल यात्रियों को शीतल जल पिलाया। कार्यक्रम का संचालन रोवर लीडर विनोद कुशवाहा व स्काउट मास्टर पुष्कर कुमार के नेतृत्व में किया गया। ग्रुप लीडर उप मुख्य टिकट निरीक्षक मऊ राकेश कुमार के माध्यम से 20 लीटर के 10 जार आरो का पानी भी उपलब्ध कराया गया। भीषण गर्मी में शीतल पेयजल पीने के बाद रेल यात्रियों ने काफी राहत महसूस किया। मुख्य टिकट निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शीतल पेयजल पिलान...