मऊ, जुलाई 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। इंदारा रेल खंड पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह और मुख्य टिकट निरीक्षक राम प्रभाव यादव के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान 83 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया। टीम के सदस्यों ने 48,035 अड़तालीस हजार पैंतीस रुपये रेल राजस्व के रूप में वसूल किए गए। जांच अभियान के दौरान संबंधित स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रा टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी कतार लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...