मऊ, सितम्बर 7 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्टैंड में निर्धारित स्थान से बाहर सड़क पर कथित वसूली किए जाने की शिकायत को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में मऊ रेलवे स्टेशन पर संबंधित रेलवे अधिकारियों के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी मंडल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग किया कि पार्किंग स्टैंड संचालक को निर्धारित स्थान एवं नियमों के अनुसार शुल्क वसूलने की अनुमति है या नहीं, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही निर्धारित परिसर से बाहर सड़क पर वसूली किए जाने की शिकायत तथा इस पूरे मामले में एवं संबंधित रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कराई जाए। विक्रम जीत सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन आम यात्रियों की सुविधा और आवागमन का महत्वपूर्ण केंद्र है। यात्रियों से निर...