Mau News: रास्ता अवरुद्ध करने से मना करने पर मारपीट, सात पर केस
मऊ, जुलाई 14 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत माउरबोझ क्षेत्र के रघौली में विगत 6 जुलाई की सुबह निजी जमीन में बनाए गए रास्ते पर ईंट रखकर अवरुद्ध करने से मना करने पर दबंगों ने महिला पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर एसपी के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने सात नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
घटनाक्रम रघौली निवासिनी मीना देवी पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव स्थित खड़ंजे से डेढ़ फुट जमीन छोड़कर उसने आने जाने के लिए रास्ता छोड़ा है। विगत 6 जुलाई की सुबह रास्ते में गांव निवासी दबंग किस्म के लोग ईंट रखकर अवरुद्ध कर दिया। इस बाबत जब उनसे कारण पूछा तो एक राय होकर ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.