Mau News: रामलीला समिति के सदस्यों पर सरकारी पत्थर उखाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मऊ, नवम्बर 3 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र अंतर्गत जजौली में न्यायालय के आदेश और सरकारी सीमांकन की अवहेलना करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम मधुबन दीपक सिंह के सख्त निर्देश पर थाना मधुबन में रामलीला समिति जजौली के सदस्यों के खिलाफ सरकारी पत्थर उखाड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर उखाड़े गए पत्थर के स्थान पर दूसरा पत्थर लगाने की कार्रवाई की। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार पत्थर लगाने का पूरा खर्च दोषियों से ही वसूला जाएगा। मामला ग्राम जजौली का है। बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से विवाद चल रहा था। न्यायालय के आदेशानुसार राजस्व टीम द्वारा मौके पर पैमाइश की गई थी। पैमाइश के बाद सीमांकन कर पक्के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.