मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने मंगलवार की रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। साथ ही होटल, ढाबा, सराय और लॉज की भी जांच की गई।पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सभी क्षेत्राधिकारियों और थानों की पुलिस टीमों ने भारी पुलिस बल के साथ विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: जनपद में आधाी रात से चला चेकिंग अभियान अभियान के दौरान गो-तस्करी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी समेत अन्य आपराध...