Mau News: राजस्व एवं प्रशासनिक टीम ने विकास कार्यों का किया जांच
मऊ, जुलाई 27 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श नगर पंचायत घोसी में वार्ड संख्या 4 एवं 5 में कराए गए सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच पिछले तीन माह से लंबित है। तकनीकी जांच के लिए आवश्यक नगर पंचायत एवं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अवर अभियंताओं की लगातार अनुपस्थिति के कारण जांच आख्या अब तक तैयार नहीं हो सकी है। सोमवार को उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह के आदेश पर गठित राजस्व एवं प्रशासनिक टीम ने तीसरी बार मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। लेकिन इस बार भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर शिकायत के सभी बिंदुओं का निरीक्षण कर आवश्यक तथ्य संकलित किए। अब नगर पंचायत एवं पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंताओं की तकनीकी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जांच आख्या उपजिलाधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.